सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dispute over dowry demand and AC not working, wedding procession returns without the bride

Auraiya News: दहेज की मांग व एसी न चलने पर विवाद, बिना दुल्हन लौटी बरात

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dispute over dowry demand and AC not working, wedding procession returns without the bride
फोटो-14-घर में रखा शादी में देने के लिए मंगाया गया सामान।
विज्ञापन
बिधूना। कस्बे की सब्जी मंडी स्थित गेस्ट हाउस में शहनाइयों की गूंज उस समय हंगामे में बदल गई जब वर पक्ष ने रुपयों और चेन की मांग पूरी न होने पर शादी से इन्कार कर दिया। एसी न चलने और खाने में कमी का बहाना बनाकर दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गया। वधू पक्ष ने लड़के वालों पर पीटने का आरोप लगाया है। हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने कोतवाली में समझाैता कर लिया।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के गांव बंथरा निवासी व्यक्ति की बेटी की शादी 11 मार्च को कानपुर नगर स्थित थाना मंधना के गांव परघाई निवासी नितिन उर्फ उदय के साथ होनी थी। धूमधाम से बारात गेस्ट हाउस पहुंची। द्वाराचार के दौरान अचानक लड़का पक्ष की नीयत बदल गई और उन्होंने पांच लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठी और चेन की मांग रख दी। लड़की पक्ष का आरोप है कि असमर्थता जताई तो दूल्हे के परिजन ने कमरे में एसी न चलने और भोजन की गुणवत्ता को लेकर विवाद शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि दूल्हे के मामा ने वधू के चाचा और भाई के साथ हाथापाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वधू पक्षने बताया कि सगाई में 1.80 लाख रुपये और तिलक में 51 हजार रुपये पहले ही दिए जा चुके थे। बरात लौटने से लाखों रुपये का सामान और खाना धरा का धरा रह गया। इस सदमे के कारण दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई जिसे उपचार के लिए परिजन कानपुर ले गए हैं। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। बरातियों और जनातियों के बीच आपसी विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने कोतवाली में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed