सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman dies during treatment due to illness

Auraiya News: बीमारी से महिला की उपचार के दौरान मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment due to illness
विज्ञापन
दिबियापुर। कानपुर स्थित निजी अस्पताल में बीमारी का इलाज करा रही कस्बा की वीर अब्दुल हमीद नगर निवासी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मायका पक्ष बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने घर ले आया। वहीं महिला की मौत की सूचना पर बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रूरुखुर्द निवासी ससुराल पक्ष भी पहुंचा। ससुराल पक्ष के आते ही मायके पक्ष बीमारी में हुए खर्चे के रुपये की मांग करने लगा जिससे विवाद की स्थिति बन गई। महिला का अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा
Trending Videos


कस्बा के मोहल्ला वीर अब्दुल हमीद नगर सब्जी मंडी निवासी रामकिशोर सविता ने बताया कि छोटी बेटी सीता (32) की शादी दो साल पहले बिधूना कोतवाली के गांव रूरूखुर्द निवासी मुनीश के साथ की थी। शादी के बाद बेटी तबीयत खराब रहने लगी। ससुराल पक्ष ने बेटी का सही उपचार नहीं कराया। दो माह पहले बेटी के बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद वह बीमार रहने लगी। इसके बाद बेटी को मायके ले आया। आठ मार्च को सीता की हालत ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मौखिक रूप से सूचना मिली थी। महिला को टीबी थी। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed