{"_id":"69b30515dc8cee25820b98fd","slug":"troubled-by-a-court-case-a-young-man-hanged-himself-to-death-auraiya-news-c-211-1-aur1009-141153-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कोर्ट केस से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कोर्ट केस से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। थानाक्षेत्र के गांव पुरवा जोरन में पत्नी के लंबे समय से मायके रहने और कोर्ट केस से उपजे अवसाद के कारण एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव पुरवा जोरन निवासी राम कुमार उर्फ बड़े (27) मजदूर था। बुधवार की देर रात उसने अपने कमरे के अंदर फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना के वक्त पिता घर के बाहर थे और मां मायके गई हुई थीं। घर में मौजूद छोटे भाई-बहन को जब घटना की जानकारी हुई तो चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन व परिजन से पूछताछ के बाद शव को नीचे उतार गया।
परिजन ने बताया कि रामकुमार की पत्नी खुशबू पिछले दो साल से मायके में रह रही थी। दोनों के बीच कोर्ट में भरण-पोषण और बच्चे की कस्टडी को लेकर मुकदमा चल रहा था। बताया जा रहा है कि राम कुमार शराब पीने का आदी था जो पति-पत्नी के बीच विवाद की मुख्य कारण था। पत्नी के दूर जाने और आर्थिक तंगी के बीच कोर्ट के चक्करों ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया था। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी खुशबू भी थाने पहुंच गई। वहां उसने ससुर पर कई गंभीर आरोप लगाए और पति के शव को देखने की जिद की। हालांकि उसने पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी। प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी किसी की तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos