सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kasapal road will be repaired with Rs 22 lakh.

Auraiya News: कसापाल मार्ग की 22 लाख रुपये से होगी मरम्मत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kasapal road will be repaired with Rs 22 lakh.
विज्ञापन
औरैया। लोक निर्माण विभाग ने मुरादगंज-अयाना-सिहौली मार्ग से कसापहाल जाने वाले मार्ग की मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी है। करीब 22 लाख की लागत से सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
Trending Videos


यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय स्थिति और खराब हो जाती है जिससे कई बार दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क के नवीनीकरण का प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है। कार्य शुरू होने के बाद सड़क को नई परत बिछाकर मजबूत बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सड़क से कसापहाल, सिहौली, अयाना, मुरादगंज, लालपुर, बरौली समेत आसपास के कई छोटे गांवों के लोगों का आवागमन होता है। क्षेत्र की अनुमानित 10 से 12 हजार की आबादी इस मार्ग पर निर्भर है। ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और तहसील मुख्यालय तक पहुंचने के लिए इसी रास्ते का उपयोग करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दुरुस्त होने से क्षेत्र में आवागमन आसान होगा। किसानों को भी अपनी उपज मंडी तक ले जाने में सहूलियत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अमर सिंह से बताया कि टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है। जल्द कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed