सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After beating the widowed daughter-in-law, she was thrown out of the house along with her innocent daughter.

Auraiya News: विधवा बहू को पीटने के बाद मासूम बेटी के साथ घर से निकाला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
After beating the widowed daughter-in-law, she was thrown out of the house along with her innocent daughter.
फोटो-4- घर के बाद महिला को पीटते आरोपी। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली के गांव समरथपुर में एक विधवा को पीटने व मासूम बेटी के साथ घर निकालने के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरी तरफ पीटने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया। पुलिस ने घटना के बाद दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
Trending Videos




मोहल्ला समरथपुर निवासी आकांक्षा तिवारी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन मई 2023 को शिवकुमार तिवारी के साथ हुई थी। उनके एक 16 माह की बेटी श्रेया है। 28 अगस्त 2025 को पति का निधन हो गया। आरोप है कि पति की मौत के बाद से ही ससुर महेंद्र बाबू तिवारी और ननदें सोनी व रुचि उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के अनुसार आठ मार्च की दोपहर करीब 12 बजे ससुर और ननदों ने गाली-गलौज करते हुए उसे और उसकी बहन प्रतीक्षा को धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने घर के अंदर पीड़िता को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि ननदों ने बाल पकड़कर खींचते हुए घर से बाहर निकाल दिया और उसका सारा कीमती सामान व जेवर अपने पास रख लिया। इस पर महिला कोतवाली पहुंची। वहां घटना की जानकारी देते हुए वीडियो पुलिस को दिया। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गांव समरथपुर निवासी महेंद्र बाबू तिवारी, ननद सोनी, रुचि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed