सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dogs and monkeys injured ten people in Bela

Auraiya News: बेला में कुत्ते व बंदरों ने दस को किया घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 17 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dogs and monkeys injured ten people in Bela
फोटो-26-सीएचसी में बेटे छोटू को दिखवाते पिता विष्णु। संवाद
विज्ञापन
बेला। क्षेत्र में कुत्तों और बंदरों का उत्पात इस कदर बढ़ गया है कि राहगीरों और बच्चों का घर से निकलना दूभर हो गया है। सोमवार को भी अस्पताल में दस ऐसे मरीज पहुंचे, जिन्हें कुत्तों या बंदरों ने अपना शिकार बनाया था।
Trending Videos

याकूबपुर निवासी विष्णु ठाकुर ने बताया कि सोमवार को उनका तीन वर्षीय बेटा छोटू घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक कुत्ते ने उसे काट लिया। वहीं, झबरा निवासी अमित कुमार (22) पर गांव में ही एक कुत्ते ने अचानक हमला कर घायल कर दिया। इनके साथ ही आठ और मरीज एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कुत्तों और बंदरों के काटने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन दस मरीज रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता है। सीएचसी अधीक्षक ने अपील की है कि कुत्ता या बंदर काटने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से 10-15 मिनट तक धोएं और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर डॉक्टर की सलाह से एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाएं। झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ना जानलेवा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed