फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dogs kill 40 sheep overnight; livestock owner distressed.

Auraiya News: कुत्तों ने रात में मार दीं 40 भेड़ें, पशुपालक परेशान

Thu, 09 Jul 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 09 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dogs kill 40 sheep overnight; livestock owner distressed.
फोटो-11- मरी पड़ी भेड़ों को देखने पहुंचे एसडीएम बिधूना कमल कुमार सिंह। स्रोत-ग्रामीण
बेला। थाना क्षेत्र के गांव बेला बस्ती में बुधवार की रात खूंखार कुत्तों के एक झुंड ने बाड़े में घुसकर भेड़ों हमला कर दिया।
विज्ञापन

हादसे में 40 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी भेड़ें दहशत के मारे इधर-उधर भाग गईं। दोपहर में एसडीएम बिधूना कमल कुमार सिंह गांव पहुंचे। जहां घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है।
पीड़ित पिंटू ने बताया कि उनके पास कुल 82 भेड़ें थीं जो उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा थीं। रोज की तरह उन्होंने सभी भेड़ों को सुरक्षित बाड़े में बंद किया था। देर रात अचानक बाड़े से भगदड़ की तेज आवाजें आने लगीं। जब तक परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, तब तक कुत्तों का झुंड कई भेड़ों को हमला कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बमुश्किल कुत्तों को खदेड़ा लेकिन तब तक 40 भेड़ें दम तोड़ चुकी थीं और कई बुरी तरह लहूलुहान थीं। बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही बेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। लेखपाल रोहित यादव ने कहा कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द तहसील प्रशासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सहायल व कंचौसी क्षेत्र में भी हो चुका हमला
औरैया। भेड़ों पर हमले की घटना पहली नहीं है। इससे पहले सहायल के गांव नवीमोहन व कंचौसी चौकी के गांव मधवापुर में भी जंगली जानवर के हमले से कई भेड़ों की मौत हो गई थी। मधवापुर गांव में हुई घटना के बाद डीएम व एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। हालांकि अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed