सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Due to non-availability of cylinders, samosas are being made on the stove, thali in dhabas is expensive.Due to non-availability of cylinders, samosas are being made on the stove, thali in dhabas is expensive.

Auraiya News: सिलिंडर न मिलने से चूल्हे पर बन रहे समोसे, ढाबों में थाली महंगी

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 15 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Due to non-availability of cylinders, samosas are being made on the stove, thali in dhabas is expensive.Due to non-availability of cylinders, samosas are being made on the stove, thali in dhabas is expensive.
फोटो-34-बेला में चूल्हा जलाकर समोसे तलने की तैयारी करता रेहड़ी दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
औरैया। जिले में सिलिंडर न मिलने का असर अब आम घरों के साथ-साथ छोटे कारोबार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। गैस न मिलने से रेहड़ी-पटरी दुकानदारों का काम ठप होने की कगार पर पहुंच गया है।
Trending Videos

कई दुकानदार अब मजबूरी में लकड़ी जलाकर चूल्हे पर खाद्य सामग्री बनाकर बेच रहे हैं। समोसे भी चूल्हे पर बन रहे। वहीं, गैस संकट का असर ढाबों, टिफिन सर्विस और छोटे होटलों में खाना महंगा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान-इस्राइल युद्ध के चलते पिछले कुछ दिनों से जिले में एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। घरेलू उपयोग के साथ-साथ छोटे कारोबारी भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। चाय-नाश्ते की रेहड़ी, समोसा-कचौड़ी और फास्ट फूड बेचने वाले दुकानदार गैस न मिलने से संकट में हैं।
बेला चौराहा पर विशाल निवासी गांव भवानी पुर्वा गैस सिलिंडर न मिलने के कारण चूल्हे पर समोसे तलकर बेचने को मजबूर हैं। इसी तरह कई अन्य छोटे दुकानदार भी लकड़ी या कोयले के चूल्हे का सहारा लेकर काम चला रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि गैस न मिलने से कारोबार आधा रह गया है और लागत भी बढ़ गई है। वहीं, गैस की किल्लत का असर ढाबों और होटलों पर भी दिखने लगा है। कई ढाबा संचालकों ने खाने की थाली के दाम बढ़ा दिए हैं।
वहीं, टिफिन सर्विस संचालकों ने भी कीमत बढ़ा दी हैं। जहां अभी तक एक समय का टिफिन करीब 70 रुपये में मिलता था, अब उसका रेट बढ़ाकर 90 रुपये कर दिया गया है। टिफिन सर्विस संचालकों का कहना है कि गैस न मिलने के कारण वैकल्पिक ईंधन महंगा पड़ रहा है, इससे कीमत बढ़ानी पड़ी है।
उधर, सरकार की ओर से कॉमर्शियल सिलिंडरों पर लगी रोक हटाए जाने के बाद सोमवार को बुकिंग के लिए एजेंसियों पर भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं और कारोबारियों के बीच सिलिंडर लेने की होड़ मच सकती है।
----
सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़

रविवार को जिले की कुछ गैस एजेंसियां खुली रहीं। यहां सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी और एजेंसियों के बाहर सिलिंडर लदे वाहनों की कतार लगी रही। वहीं, कुछ एजेंसियों के बंद रहने की आशंका के चलते कई जगह सन्नाटा भी पसरा रहा। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग नंबर न लगने और ओटीपी न आने की समस्या से सिलिंडर बुक करना भी मुश्किल हो रहा है।
---
गैस बुकिंग के कई विकल्प, आसानी से बुक करें एलपीजी सिलिंडर
जिले में बड़ी संख्या में उपभोक्ता फोन नंबर न लगने की समस्या से जूझ रहे हैं। जबकि एलपीजी कंपनियों ने सिलिंडर बुकिंग के कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं। उपभोक्ता फोन, मिस्ड कॉल, मोबाइल एप, व्हाट्सएप और वेबसाइट के माध्यम से भी आसानी से गैस बुक करा सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि कई और तरीकों से भी सिलिंडर की बुकिंग कराई जा सकती है। लोग परेशान न हों, गैस उपलब्ध है।
इंडेन गैस उपभोक्ता ऐसे करें बुकिंग
- मिस्ड कॉल से : रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8454955555 पर मिस्ड कॉल दें। कुछ देर में बुकिंग कन्फर्मेशन का एसएमएस आ जाएगा।
- मोबाइल एप से : इंडेन गैस एप डाउनलोड करें। कंज्यूमर नंबर से लॉग-इन कर रीफिल विकल्प चुनें।
- वेबसाइट से : वेबसाइट: https://cx.indianoil.in पर⁠ लॉग-इन कर बुक रीफिल पर क्लिक करें।
- व्हाट्सएप से : 7588888824 पर रीफिल लिखकर मैसेज भेजें।
--------
भारत गैस उपभोक्ता ऐसे करें बुकिंग
- मिस्ड कॉल से : रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7715012345 पर मिस्ड कॉल दें।
- मोबाइल एप से : भारत गैस एप डाउनलोड करें। लॉग-इन कर बुक सिलिंडर पर क्लिक करें।
- वेबसाइट से : वेबसाइट: https://www.ebharatgas.com⁠ लॉग-इन कर बुक रीफिल सिलिंडर विकल्प चुनें।
- व्हाट्सएप से : 1800224344 नंबर पर हाय लिखकर भेजकर चैटबॉट के जरिये बुकिंग करें।
--------
एचपी गैस उपभोक्ता ऐसे करें बुकिंग
- मिस्ड कॉल से : रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9493602222 पर मिस्ड कॉल दें।
- मोबाइल एप से : एचपी गैस एप डाउनलोड करें। बुक रीफिल विकल्प चुनकर बुकिंग करें।
- वेबसाइट से : वेबसाइट: https://myhpgas.in⁠ लॉग-इन कर रीफिल बुकिंग पर क्लिक करें।
- व्हाट्सएप से : 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर बुकिंग की जा सकती है।
-------
ये जानकारी रखें
- कंज्यूमर नंबर
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- गैस एजेंसी का नाम

फोटो-34-बेला में चूल्हा जलाकर समोसे तलने की तैयारी करता रेहड़ी दुकानदार। संवाद

फोटो-34-बेला में चूल्हा जलाकर समोसे तलने की तैयारी करता रेहड़ी दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed