फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fed up with being blackmailed, the young man took his own life.

Auraiya News: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने दी थी जान

Mon, 27 Jul 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fed up with being blackmailed, the young man took his own life.
औरैया। सदर कोतवाली में प्रेम जाल में फंसाकर वीडियो बनाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दो-तीन लाख रुपये ऐंठे जाने से परेशान एक युवक के जान देने के मामले में ओयो होटल संचालक समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नौ जुलाई को युवक का शव शहर के मोहल्ला नारायणपुर में फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव भरसेन निवासी सुमित नारायण ने पुलिस को बताया कि उनके बेटा आलोक को पूर्वा मल्हान निवासी रेशू नामक युवती ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। आरोप है कि युवती ने शराब पिलाकर आलोक के साथ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो खींच लिए थे। इसके बाद रेशू ने जालौन चौराहा के पास केके गैलेक्सी ओयो होटल के संचालक भूपेंद्र सिंह यादव, शनि निषाद, शनि की मौसी के बेटों और उसकी मां के साथ मिलकर पिछले 8-9 महीनों से आलोक को लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी युवक से दो-तीन लाख रुपये पहले ही ऐंठ चुके थे और लगातार रुपये की मांग कर रहे थे। पिता के अनुसार आरोपी आलोक के मोबाइल पर लगातार फोन कर रुपयों की मांग करते थे और रुपये न देने पर उसे दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देते थे। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना के कारण आलोक काफी परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन

आरोप है कि आठ जुलाई की रात आरोपियों में से किसी ने फोन कर आलोक से एक लाख रुपये की मांग की और मांग पूरी न होने पर थाने जाकर मामला दर्ज कराने की धमकी दी। इसके बाद से आलोक बदहवास हालत में घर से लापता हो गया। परिजन की ओर से खोजबीन और पुलिस को सूचना देने के बाद, नौ जुलाई की सुबह जब परिवार के लोग नारायणपुर स्थित अपने मकान पर पहुंचे, तो आलोक का शव कपड़े के सहारे फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed