फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Roads leading to Shiva temples are in a dilapidated state.

Auraiya News: शिवालयों तक जाने वाली सड़कें बदहाल

Mon, 27 Jul 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Roads leading to Shiva temples are in a dilapidated state.
फोटो -19- गौरैया तालाब स्थित शिव मंदिर को आवास विकास जोड़ने वाले मार्ग पर गंदगी और गड्ढे। संवाद
औरैया। शहर के प्रमुख शिवालयों तक पहुंचने वाली सड़कें बदहाल स्थिति में हैं। सावन मास शुरू होने से पहले इन रास्तों पर बड़े-बड़े गड्ढे और गंदगी का अंबार लगा है। इससे श्रद्धालुओं को मंदिरों तक पहुंचने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सबसे खराब स्थिति प्रसिद्ध देवकली मंदिर और शहर के मध्य स्थित गौरैया मंदिर जाने वाले रास्तों की है। देवकली मंदिर शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर बीहड़ में स्थित है। इस ऐतिहासिक मंदिर तक पहुंचने के लिए दो मार्ग हैं। स्थानीय लोग कस्बा खानपुर वाले रास्ते का उपयोग करते हैं। हालांकि, बाहरी जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को जालौन चौराहे से होकर जाना पड़ता है। जालौन रोड की हालत बेहद खराब है। यहां शुरुआत से ही बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई देते हैं। आगे बढ़ने पर सड़क की स्थिति और भी भयावह हो जाती है।
विज्ञापन

शहर में स्थित प्रसिद्ध गौरैया मंदिर की स्थिति भी अच्छी नहीं है। मंदिर पहुंचने वाले मार्ग पर जलभराव और कीचड़ की समस्या है। आवास विकास के निवासियों को यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। श्रद्धालुओं को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। कुछ भक्तों को करीब एक किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर मंदिर पहुंचना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालौन रोड ठीक हो जाए तो मिले राहत
जालौन रोड और गौरैया मंदिर मार्ग की स्थिति काफी समय से खराब है। कीचड़ और गड्ढों के कारण मंदिर आने-जाने में बहुत परेशानी होती है। हादसों का डर हमेशा बना रहता है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। - दिनेश मिश्रा, आवास विकास
सड़क पर कीचड़ से पैदल चलना भी मुश्किल
मंदिर जाने के लिए लोगों को एक किलोमीटर का लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है। सड़क पर कीचड़ से पैदल चलना भी मुश्किल है। त्योहारों के समय मुख्य रास्तों का यह हाल होना व्यवस्थाओं की पोल खोलता है। - पिंकू भदौरिया, आवास विकास

वर्जन
गौरैया तालाब स्थित शिव मंदिर को जाने वाले रास्ते की साफ-सफाई कराई जा रही है। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। जालौन रोड पीडब्ल्यूडी के अधीन है, फिर भी बात की जाएगी।-अनूप गुप्ता, पालिकाध्यक्ष

फोटो -19- गौरैया तालाब स्थित शिव मंदिर को आवास विकास जोड़ने वाले मार्ग पर गंदगी और गड्ढे। संवाद

फोटो -19- गौरैया तालाब स्थित शिव मंदिर को आवास विकास जोड़ने वाले मार्ग पर गंदगी और गड्ढे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed