फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Route diversions for the safety of Shiva devotees.

Auraiya News: शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए रूट डायवर्जन

Mon, 27 Jul 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Route diversions for the safety of Shiva devotees.
औरैया। 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन मास के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। प्रसिद्ध देवकली मंदिर व अन्य शिवालयों में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने अंदरूनी क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और कर्मियों की तैनाती का भी रोडमैप बनाया है। इससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सकेगा। दे
विज्ञापन

वकली मंदिर में सावन के दिनों में भारी भीड़ उमड़ती है, जहां जलाभिषेक के लिए आधा किलोमीटर तक भक्तों की कतार लगती है। मेले का भी भक्त आनंद लेते हैं। भीड़ की अधिकता के कारण यह आयोजन पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहता है। इसलिए देवकली मंदिर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहती है। यह डायवर्जन व्यवस्था सावन माह के प्रत्येक रविवार रात आठ बजे से सोमवार रात तक लागू रहेगी। शिवरात्रि के अवसर पर 10 अगस्त की रात आठ बजे से 11 अगस्त की रात तक भी यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शहर के अंदर किसी भी चौराहे या तिराहे से भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। देवकली चौराहे (खानपुर चौराहा) से मंदिर की तरफ भारी वाहनों का जाना वर्जित है। यहां से केवल भक्तों के वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा और पिकअप को ही जाने की अनुमति मिलेगी। हालांकि, हाईवे पर सामान्य यातायात सुचारु रूप से संचालित होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी वाहनों के लिए यह होगा रूट डायवर्जन
जालौन से औरैया आने वाले भारी वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होकर गुजरेंगे। औरैया से जालौन जाने वाले वाहनों को मंगलाकाली चौराहे से कानपुर-इटावा हाईवे व बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ा जाएगा। कन्नौज व छिबरामऊ से एरवाकटरा आने वाले भारी वाहन सौरिख कट से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जाएंगे। इटावा से औरैया आने वाले वाहन कुदरकोट कट, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे होते हुए निकलेंगे। सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने चालकों से अपील की है कि वे तय रूट डायवर्जन के अनुसार ही वाहन लेकर जाएं। किसी प्रकार की समस्या होने पर भक्त व अन्य लोग पुलिस के सीयूजी नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed