फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Goods train stalled due to lack of signal; traffic jam at the crossing.

Auraiya News: सिग्नल न मिलने से खड़ी रही मालगाड़ी, क्राॅसिंग पर लगा जाम

Sat, 01 Aug 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 01 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Goods train stalled due to lack of signal; traffic jam at the crossing.
कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ी मालगाड़ी।संवाद
कंचौसी। डीएफसी ट्रैक पर शुक्रवार को कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी सिग्नल न मिलने से कंचौसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी हो गई। इस दौरान क्रॉसिंग का फाटक बंद रहने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। करीब 35 मिनट बाद सिग्नल मिलने पर मालगाड़ी रवाना हुई। इसके बाद फाटक खुलने से लोगों को जाम से राहत मिल सकी।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे डीएफसी ट्रैक पर कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचते ही सिग्नल चला गया। इसकी वजह से मालगाड़ी वहीं खड़ी हो गई। क्रॉसिंग का फाटक बंद होने से औरैया व रसूलाबाद मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। करीब 35 मिनट तक मालगाड़ी के क्रॉसिंग पर खड़े रहने से लोग जाम से बेहाल हो गए। करीब दो बजे के बाद सिग्नल मिलने पर मालगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद फाटक खुला तो जल्दी निकलने की होड़ में ट्रैक पर भी जाम लग गया। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया। इस संबंध में न्यू कंचौसी स्टेशन अधीक्षक किशन कुमार ने बताया आगे मालगाड़ी होने से पीछे से आ रही मालगाड़ी को रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed