फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Maximum temperature dropped by one degree following 1.7 mm of rainfall.

Auraiya News: 1.7 मिमी बारिश से अधिकतम पारा एक डिग्री लुढ़का

Sat, 01 Aug 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 01 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature dropped by one degree following 1.7 mm of rainfall.
बिधूना में बारिश के दौरान सड़क से निकलते वाहन। संवाद - फोटो : 1
औरैया। रोजाना हो रही बारिश के बाद भी उमस भरी गर्मी लोगों का हाल बेहाल कर रही है। हालांकि शुक्रवार को 1.7 मिमी बारिश ने बृहस्पतिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट ला दी लेकिन गर्मी का सितम जस-का-तस बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह चिलचिलाती धूप ने दस्तक दी लेकिन सुबह 11 बजे के बाद एकाएक घने बादल आसमान में छा गए। बिधूना, रुरुगंज सहित अन्य क्षेत्रों में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश के दौरान लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली, लेकिन कुछ देर बाद उमस ने दस्तक दी। दिनभर में 1.7 मिमी बारिश हो सकी। बृहस्पतिवार को जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा। वहीं, शुक्रवार को यह 33 डिग्री पहुंचा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा।
विज्ञापन


वहीं, हवा की रफ्तार 21 किमी प्रति घंटा रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 1.7 मिमी बारिश हुई है। अगले दो दिन में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। बारिश के चलते उमस भरी गर्मी के हालात बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed