सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   He asked for money to drink alcohol and bit his lip when he was refused.

Hamirpur News: शराब पीने के लिए मांगा रुपया, मना किया तो काटा होंठ

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
He asked for money to drink alcohol and bit his lip when he was refused.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos



बिवांर(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के बांधुर खुर्द निवासी जगदीश पुत्र सम्पत ने अपने पड़ोसी के खिलाफ शराब पीने के लिए रुपया न देने पर मारपीट कर होंठ काटकर अलग करने का आरोप लगाया। घायल युवक कटा होंठ हाथों में लेकर थाने पहुंच गया।



बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना देते हुए जगदीश ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम को घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी पड़ोसी युवक अपने मित्र के साथ उसके पास आए और शराब के लिए रुपये मांगने लगे। आरोप रहा कि मना करने पर दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। गुत्थम-गुत्थी के दौरान एक युवक ने उसके निचले होंठों को काटकर अलग कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। कटा होंठ लेकर वह थाने पहुंच गया। इस संबंध में उपनिरीक्षक जगतनारायण ने बताया सूचना मिली है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed