सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Student dies after being electrocuted by a fan

Hamirpur News: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Student dies after being electrocuted by a fan
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के बसवारी गांव में शुक्रवार को घर में पंखा लगाने के दौरान एक किशोर करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी ले गए वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह कक्षा नौ का छात्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Trending Videos

कस्बा थाना के बसवारी गांव निवासी नीशू (15) पुत्र धर्मेन्द्र सिंह शुक्रवार शाम को घर के अंदर फर्राटा पंखा चलाने के लिए बोर्ड में प्लग लगाया। कहीं से तार कटा होने पर किशोर करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद परिजन जब घर पहुंचे तो किशोर को अचेतावस्था में देख सीएचसी लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीशू के चाचा धर्म सिंह ने बताया कि कक्षा नौ का छात्र था। पिता परदेश में प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि घटना के समय मां खेतों की ओर गई थी। इस संबंध में थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed