फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Increased risk of snakes during the rains; go to the hospital instead of seeking faith healing.Increased risk of snakes during the rains; go to the hospital instead of seeking faith healing.

Auraiya News: बारिश में बढ़ा सांपों का खतरा, झाड़-फूंक की बजाय जाएं अस्पताल

Mon, 13 Jul 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 13 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Increased risk of snakes during the rains; go to the hospital instead of seeking faith healing.Increased risk of snakes during the rains; go to the hospital instead of seeking faith healing.
औरैया। मानसून की दस्तक के साथ ही ग्रामीण इलाकों में सांप निकलने और उनके डसने की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

इस गंभीर समस्या को देखते हुए 50 शैया जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने लोगों को जागरूक करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सांप के डसने पर झाड़-फूंक से बचें और मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाएं।
चिकित्सकों के मुताबिक सांप के डसने के बाद का शुरुआती एक घंटा (गोल्डन ऑवर) बेहद कीमती होता है। इस दौरान अगर मरीज को सही इलाज मिल जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। जागरुकता की कमी के कारण लोग आज भी झाड़-फूंक और अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर समय बर्बाद कर देते हैं, इससे जहर पूरे शरीर में फैल जाता है और मरीज दम तोड़ देता है।
विज्ञापन

डॉक्टर के अनुसार सांप के डसने पर मरीज को सीधा लिटा दें और उसे शांत रखने की कोशिश करें। मरीज को पैर या शरीर के किसी भी हिस्से को हिलाने-डुलाने न दें। चलने या दौड़ने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, इससे जहर बहुत तेजी से दिल और दिमाग तक पहुंचता है। बिना एक पल भी गंवाए मरीज को नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचें और वहां एंटी स्नेक वेनम लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर अस्पताल ले जाएं
बारिश के मौसम में सांप बिलों से बाहर निकल आते हैं। अगर किसी को सांप डस ले तो सबसे पहला काम मरीज को स्थिर करना है। उसे पैदल बिल्कुल न चलाएं। घबराहट में जहर तेजी से फैलता है। झाड़-फूंक के चक्कर में जरा भी देर हुई तो मरीज की जान जा सकती है। सही समय पर अस्पताल आना ही एकमात्र बचाव है। - डॉ. अवधेश, चिकित्सक 50 शैया अस्पताल, औरैया

अस्पताल में सांप डसने के इलाज और एंटी स्नेक वेनम के इंतजाम हैं। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भी है। जनता से अपील है कि वे किसी भी तरह के अंधविश्वास में न आएं। मरीज को सीधे अस्पताल लाएं ताकि सही समय पर सही उपचार देकर उसकी जान बचाई जा सके। - डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, सीएमएस, 50 शैया अस्पताल, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed