फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Population of 2,000 in dire straits in Kanshiram Colony

Auraiya News: कांशीराम कॉलोनी में बेहाल दो हजार की आबादी

Mon, 13 Jul 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 13 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Population of 2,000 in dire straits in Kanshiram Colony
फोटो -25- कॉलोनी की बिल्डिंग से सटकर जमां कीचड़ को दिखाता युवक। संवाद - फोटो : थाना दक्षिण पुलिस की गिरफ्त में इन्वेस्टमेंट और पेपर ट्रेडिंग गिरोह के चार सदस्य। स्त्रोत: विभाग
औरैया। शहर के पुराने कलक्ट्रेट एवं आवास विकास स्थित कांशीराम कॉलोनी में 556 आवासों में रह रही दो हजार की आबादी बुनियादी समस्याओं और प्रशासनिक उपेक्षा से बेहाल है।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि बारिश होने पर नीचे की कॉलोनियों में नालियों का गंदा पानी घरों के भीतर तक घुस जाता है। कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
कॉलोनी की नालियां पूरी तरह चोक हैं और पार्क भी बदहाली का शिकार हैं। इसके अलावा हवा में झूल रहे बिजली के ढीले तार बड़ी मुसीबत बने हुए हैं। इन झूलते तारों की वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की गई लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन

वहीं लोगों ने बताया कि देखरेख के अभाव में कॉलोनियां भी अब जर्जर हो चुकी हैं। निचले हिस्से के मकानों में सीलन फैल रही है और कुछ जगहों पर तो छतों व दीवारों का प्लास्टर भी टूटकर गिर चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मी नियमित सफाई करने नहीं आते हैं। कई बार कॉलोनी की मरम्मत व जलनिकासी की मांग पालिका में की जा चुकी है। बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बोले लोग-पालिका अनदेखी कर रही
सफाई कर्मी रोज नहीं आता है। बारिश के चलते जमा कीचड़ घरों में नमी का कारण बन रहा है। अब मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ेगा। पालिका अनदेखी कर रही है।-सुधा
---
कॉलोनी के अगल-बगल गंदगी जमा है। सफाई कर्मी केवल खानापूर्ति करके चले जाते हैं। यहा रहना दूभर हो गया है। बिल्डिंग भी जर्जर हो रही है।-विजय
-----
कूड़ा डस्टबिन में ही डालें
सफाई कर्मी प्रतिदिन कॉलोनी में जाते हैं और साफ-सफाई भी करते हैं। समस्या यह है कि कर्मचारियों के सफाई करके जाने के बाद वहां के लोग ऊपर से दोबारा कूड़ा नीचे फेंक देते हैं, इससे फिर से गंदगी दिखने लगती है। अपील की है कि सभी नागरिक कॉलोनी में रखे गए डस्टबिन का ही इस्तेमाल करें और कचरा इधर-उधर न फेंकें। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। - अनूप गुप्ता, पालिकाध्यक्ष

फोटो -25- कॉलोनी की बिल्डिंग से सटकर जमां कीचड़ को दिखाता युवक। संवाद

फोटो -25- कॉलोनी की बिल्डिंग से सटकर जमां कीचड़ को दिखाता युवक। संवाद- फोटो : थाना दक्षिण पुलिस की गिरफ्त में इन्वेस्टमेंट और पेपर ट्रेडिंग गिरोह के चार सदस्य। स्त्रोत: विभाग

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed