{"_id":"6a53e3a65df3213cee075887","slug":"womans-body-found-hanging-from-a-noose-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1585248-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फंदे से लटका मिला महिला का शव
Mon, 13 Jul 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर के मोहल्ला बनारसीदास में रविवार शाम करीब चार बजे एक महिला का शव फंदे से लटका मिला।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मायके पक्ष को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इटावा के बकेवर निवासी ज्योति की शादी 2006 में बनारसीदास निवासी रूप सिंह से हुई थी। रविवार को घर में पति और सास मौजूद थे। दोपहर करीब चार बजे ज्योति मकान की पहली मंजिल पर गई और कमरे में बंद होकर फंदे से लटक गई। देर तक बाहर न आने पर पति ने खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटकी मिली।
कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने सास और पति से पूछताछ की, लेकिन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पति ने बताया कि उनके दो बेटे हैं।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बठिंडा में रह रहे भाई को घटना की जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।