{"_id":"6a68fd616f6e0adbb00808a4","slug":"innocent-child-dies-after-falling-into-a-drain-auraiya-news-c-211-1-aur1009-148887-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नाली में गिरकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नाली में गिरकर मासूम की मौत
विज्ञापन
दृष्टि की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर में खुले नाली-नाले बच्चों से लेकर लोगों के लिए आफत बने हुए हैं। मंगलवार को मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा में खेलते वक्त एक मासूम खुले नाली में गिर गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव घर ले गए।
शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी सौरभ दिवाकर के गंभीर बीमारी से ग्रसित होने पर पत्नी प्रियंका ने इलाके में ही कॉस्मेटिक की दुकान खोली है। मंगलवार को वह अपनी डेढ़ साल की बेटी दृष्टि को दुकान लेकर आई थी। इस दौरान दुकान में ग्राहक आ गए तो प्रियंका उसमें व्यस्त हो गईं। जबकि दृष्टि खेलते-खेलते दुकान के पास से गुजरे खुली नाली में जा गिरी। काफी देर तक जब दृष्टि नहीं दिखी तो उसे खोजना शुरू किया।
इस दौरान देखा तो दो फुट गहरी नाली में बच्ची गिरी हुई थी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे पहले मोहल्ला नारायनपुर निवासी राहुल के तीन साल के बेटे रोशन की 17 जुलाई को नाले में गिरकर मौत हो गई थी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।