फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman dies of electrocution; sister-in-law suffers burns while trying to save her.

Auraiya News: करंट से महिला की मौत, बचाने में देवरानी झुलसी

Wed, 29 Jul 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of electrocution; sister-in-law suffers burns while trying to save her.
बिधूना। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर में मंगलवार को एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में देवरानी भी झुलस गई।
विज्ञापन

गांव जगतपुर निवासी सलोनी (32) स्नानघर के पास लोहे की खूंटी पर कढ़ाई टांग रही थीं। अचानक खूंटी में करंट उतर आया, जिससे सलोनी उससे चिपक गईं। उनकी चीख सुनकर देवरानी अंजलि बचाने पहुंचीं। अंजलि भी करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने सलोनी को मृत घोषित कर दिया। अंजलि को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जाया गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed