फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman raped on the pretext of marriage

Auraiya News: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

Wed, 29 Jul 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman raped on the pretext of marriage
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने शादी का झांसा देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने युवक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, उसका पति से विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वह कस्बे में किराये के मकान में अकेले रह रही थी। इसी दौरान रोहित नाम के एक युवक का उसके घर आना-जाना शुरू हुआ। आरोप है कि रोहित ने उससे प्रेम और शादी का वादा कर नजदीकियां बढ़ाने का प्रयास किया। महिला के मना करने के बावजूद आरोपी ने दुष्कर्म किया। उसने चोरी-छिपे उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि एक जुलाई को आरोपी रोहित फिर उसके कमरे पर पहुंचा। उसने महिला से दोबारा दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे बेरहमी से पीटा। कोतवाल विनेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed