सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Married woman's condition worsens after returning home after treatment, dies

Auraiya News: इलाज के बाद घर लौटी विवाहिता की हालत बिगड़ी, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 07 Mar 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Married woman's condition worsens after returning home after treatment, dies
विज्ञापन

Trending Videos
बिधूना। कस्बे के मोहल्ला तिलक नगर (पुराना बिधूना) में शनिवार शाम एक विवाहिता की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के मायकेवालों ने ससुरालियों पर इलाज में लापरवाही व मारपीट का आरोप लगाया है।

मोहल्ला तिलक नगर निवासी हामिद की बेटी रजिया (25) का निकाह बेला थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर में हुआ था। परिजन के अनुसार रजिया की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी, इससे ससुराल पक्ष पांच मार्च को उसे मायके छोड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पिता उसे इलाज के लिए कानपुर ले गए थे। वहां से लौटने के बाद शाम करीब 5:30 बजे उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल सीएचसी बिधूना लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

महिला के पिता ने ससुराल पक्ष पर इलाज में लापरवाही और मारपीट के आरोप लगाए हैं। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed