सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Darshan of twelve Jyotirlingas at one place

Auraiya News: एक ही स्थान पर किए द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 07 Mar 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Darshan of twelve Jyotirlingas at one place
विज्ञापन

Trending Videos
अजीतमल। कस्बा अजीतमल के ब्लॉक प्रांगण में ब्रह्मकुमारीज द्वारा आयोजित द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला एवं आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
एक ही स्थान पर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का अवसर मिलने से क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में स्थापित लगभग 36 फुट ऊंचे दिव्य महाशिवलिंग और द्वादश ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मेले में आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है, इसमें जीवन को सकारात्मक और तनावमुक्त बनाने से जुड़े संदेशों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
इसके साथ ही प्रतिदिन सायं 5 बजे से 7 बजे तक राजयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोगों को ध्यान और सकारात्मक जीवन शैली के बारे में जानकारी दी जा रही है।



यह मेला 11 मार्च तक ब्लॉक प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं। साथ ही सुबह 8 बजे और शाम 7 बजे भगवान शिव की आरती भी की जाती है। आयोजक संजू बहन, ब्रह्मकुमारी रिया, उषा, गीता, राजेश, रणवीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed