सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Medical college transformer is out of order, treatment depends on generator

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज का ट्रांसफार्मर खराब, जनरेटर के भरोसे इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 30 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Medical college transformer is out of order, treatment depends on generator
विज्ञापन
ककोर। चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज में शनिवार रात परिसर में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे मेडिकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
Trending Videos

रविवार शाम तक जनरेटर के जरिये अस्पताल को बिजली सप्लाई देकर मरीजों का इलाज किया गया। वहीं, ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम चलता रहा।
मेडिकल कॉलेज चिचौली में 24 घंटे बिजली की सप्लाई हो, इसके लिए बिजली विभाग की ओर से अलग लाइन बिछाई गई है। यहां पर दो ट्रांसफार्मर भी लगे हुए हैं। रविवार रात एकाएक ट्रांसफार्मर में तेज आवाज हुई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की सप्लाई ठप हो गई। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जनरेटर से सभी वार्डों और इमरजेंसी में सप्लाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। वहीं, रविवार को सीएमएस कैंपस में पहुंचे। जेई समेत लाइनमैनों की टीम खराब हुए ट्रांसफार्मर से लेकर लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी रही। शाम पांच बजे के करीब लाइन को दुरुस्त किया जा सका। इसके बाद बिजली बहाल हो सकी।
अवर अभियंता सुभाष यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। अब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दोनों ट्रांसफार्मर को चालू हालत में रखा जाएगा। एक के खराब होने पर दूसरे को अमल में लाया जाएगा, ताकि कोई दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed