सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Monday was the hottest day of March, with the mercury reaching 38 degrees.

Auraiya News: मार्च का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, पारा 38 डिग्री

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 31 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Monday was the hottest day of March, with the mercury reaching 38 degrees.
फोटो-35-खेतों में गेहूं की फसल कटाई में जुटे किसान। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। जनपद में दिनों-दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार मार्च माह का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Trending Videos

न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इससे आम जनजीवन के साथ-साथ बाजार और खेती-किसानी पर भी असर रहा।
कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था। यह सोमवार को एक डिग्री बढ़कर 38 डिग्री तक पहुंच गया। उधर, लगातार बढ़ती गर्मी और दिन में तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप से दोपहर के समय बाजारों में रौनक कम हो गई है और दुकानदारों की बिक्री भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, किसान इस मौसम का फायदा उठाते हुए खेतों में गेहूं की कटाई में जुट गए हैं। बढ़ते तापमान के चलते फसल जल्दी पक रही है। इससे कटाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उधर, माना तापमान में अब बढ़ोतरी जारी रहेगी। बीच-बीच में बादल आते रहेंगे। हवाएं भी गर्म होंगी।
----
एक हफ्ते का अधिकतम तापमान
तिथि तापमान

23 मार्च : 33 डिग्री
24 मार्च : 34 डिग्री

25 मार्च : 35 डिग्री

26 मार्च : 37 डिग्री
27 मार्च : 33 डिग्री

28 मार्च : 35 डिग्री
29 मार्च : 37 डिग्री
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed