सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Plastic City's roads are in bad shape, slowing down the pace of industries

Auraiya News: प्लास्टिक सिटी की सड़क जर्जर, उद्योगों की रफ्तार पर ब्रेक

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 15 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Plastic City's roads are in bad shape, slowing down the pace of industries
फोटो-8-प्ला​स्टिक सिटी जाने वाली सड़क पर बने गड्ढे में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
औरैया। जिले में औद्योगिक विकास की बड़ी परियोजना मानी जा रही प्लास्टिक सिटी तक जाने वाली सड़क बदहाल हालत में है।
Trending Videos

महज एक किलोमीटर का यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे यहां स्थापित और निर्माणाधीन इकाइयों के उद्यमियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि माल ढुलाई करने वाले भारी वाहन भी इस सड़क पर मुश्किल से गुजर पा रहे हैं।
जिले में उद्योगीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्लास्टिक सिटी परियोजना को अहम माना जा रहा है। यहां पांच कंपनियां बनकर तैयार हो चुकी हैं, जबकि दस से अधिक इकाइयों का निर्माण कार्य जारी है। ऐसे में उद्योगों के संचालन और निर्माण सामग्री की आवाजाही के लिए सड़क का बेहतर होना बेहद जरूरी है, लेकिन वर्तमान में यह मार्ग जर्जर स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों का कहना है कि खराब सड़क के कारण माल ढुलाई में परेशानी हो रही है। कई बार वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे समय के साथ अतिरिक्त खर्च भी बढ़ रहा है। यही वजह है कि उद्यमी हर माह होने वाली उद्योग बंधु की बैठक में इस समस्या को प्रमुखता से उठा रहे हैं।
सड़क निर्माण के लिए शासन स्तर से करीब दो माह पहले ही बजट की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है, जिससे उद्यमियों में नाराजगी है। उद्यमियों का कहना है कि सड़क की समस्या का जल्द समाधान होना जरूरी है, ताकि उद्योगों का संचालन सुचारु रूप से हो सके।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि प्लास्टिक सिटी रोड के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। विभाग इसी माह निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी में है।

फोटो-8-प्लास्टिक सिटी जाने वाली सड़क पर बने गड्ढे में भरा पानी। संवाद

फोटो-8-प्लास्टिक सिटी जाने वाली सड़क पर बने गड्ढे में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed