{"_id":"6973bc31d5d29646580d7325","slug":"resolve-to-follow-netajis-ideals-on-his-birth-anniversaryresolve-to-follow-netajis-ideals-on-his-birth-anniversary-auraiya-news-c-211-1-aur1008-138398-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जयंती पर नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जयंती पर नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो-10-सुभाष चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद डीएम और चेयरमैन। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
औरैया। आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शुक्रवार को मनाई गई। इस मौके पर सपा के जिला कार्यालय पर गोष्ठी हुई। सुभाष विचार मंच के कार्यक्रम में सुभाष चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा पर डीएम व अन्य ने फूल मालाएं चढ़ाईं। जयंती पर नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
ककोर स्थित सपा कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। गोष्ठी में जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि नेताजी के सिद्धांत और बहादुरी ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। गोष्ठी में महेंद्र त्रिपाठी, ज्ञान सिंह यादव, अनवर सिंह यादव, महिला सभा जिला अध्यक्ष रश्मि यादव, भगवती देवी निषाद,भारत खन्ना, छत्रपाल सिंह वर्मा, वीपी यादव व राजेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे।
सुभाष विचार मंच के बैनर तले स्थानीय सुभाष चौक पर नेताजी की प्रतिमा पर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। डीएम ने कहा कि देश की आजादी के संग्राम में नेता जी ने अग्रिम पंक्ति में नेतृत्व किया। उनके त्याग बलिदान को देश सदैव याद रखेगा।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, आनंद कुशवाहा, प्रवीण गुप्त, विवेक पोरवाल, सुनील गुप्ता, बृजकिशोर पांडे, कृष्ण चंद्र गोयल, दिलीप तिवारी,अमरपाल सिंह भदौरिया, ओंकार अग्निहोत्री,रामू पाठक, संदीप चक, इंदर सिंह, अरविंद बाजपेई व रामआसरे गुप्त ने नेताजी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Trending Videos

फोटो-10-सुभाष चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद डीएम और चेयरमैन। संवाद- फोटो : सांकेतिक