सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Respect will be given under Rail Yatra Vratant Award Scheme

Auraiya News: रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना में मिलेगा सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 27 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Respect will be given under Rail Yatra Vratant Award Scheme
विज्ञापन
दिबियापुर। भारतीय रेल करोड़ों यात्रियों के अनुभवों, स्मृतियों और भावनाओं से जुड़ी एक जीवंत यात्रा है। इन्हीं अनुभवों को अभिव्यक्ति देने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड की तरफ से रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी फफूंद स्टेशन के बुकिंग सुपरवाइजर रोहित कुमार ने दी।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि यह योजना अखिल भारतीय स्तर पर संचालित है और हिंदी भाषा में सृजनात्मक लेखन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के अंतर्गत प्रतिभागियों को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 10 हजार, द्वितीय पुरस्कार आठ हजार तथा तृतीय पुरस्कार छह हजार रुपये निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त पांच प्रतिभागियों को चार हजार रुपये प्रत्येक को प्रेरणा पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में देश का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभागियों को अपने रेल यात्रा से जुड़े अनुभवों को हिंदी भाषा में मौलिक रूप से प्रस्तुत करना होगा। लेखन की शब्द सीमा न्यूनतम 3000 और अधिकतम 3500 निर्धारित की गई है। प्रविष्टि के साथ एक पृथक पृष्ठ पर शीर्षक रेल यात्रा वृत्तांत-2026 अंकित करते हुए लेखक द्वारा दिया गया उपशीर्षक, नाम, पदनाम, आयु, कार्यालय व निवास का पता, मातृभाषा, रेलवे फोन नंबर, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी तथा कुल शब्दों की संख्या स्पष्ट रूप से दर्शानी होगी।
प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां सीधे रेलवे बोर्ड को भी प्रेषित कर सकते हैं। इस योजना में भाग लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed