फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   rigged in the construction of panchayat house, instructions to rebuild

औरैयाःपंचायत घर के निर्माण में धांधली, दोबारा बनाने के निर्देश

Thu, 08 Sep 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
rigged in the construction of panchayat house, instructions to rebuild
बिमटामऊ में अधूरा बना खड़ा पंचायत भवन। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना। विकास खंड की ग्राम पंचायत बिमटामऊ में अधूरे बने पंचायत भवन का निर्माण घटिया किस्म का पाया गया। इसके अलावा निर्माण में कई अनियमितताएं पाई गई हैं। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण की जांच रिपोर्ट पर एडीएम ने दोबारा से निर्माण कराने व कार्य में लापरवाही बरतने वाले दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बिमटामऊ के प्रधान हाकिम सिंह ने वर्ष 2019 में 18 लाख की लागत से बनाए गए पंचायत भवन में अनियमितता बरते जाने की शिकायत शासन व जिला प्रशासन से की थी। इसमें बताया था कि निर्माण कार्य अधूरा है और मानकों की अनदेखी की गई है। इस पर जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से जांच कराई। अभियंता ने 30 अगस्त को जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी। जांच में बताया गया है कि निर्माण के दौरान कई अनियमितताएं की गई हैं।
विज्ञापन

आरसीसी स्लैब समेत कई जगहों पर दरार पाई गईं। इसके अलावा बड़े हाल में दोनों बीम लटकी पाई गईं। रिपोर्ट में कहा गया कि निर्माण कार्य में मानक का कोई ध्यान नहीं रखा गया है। जांच अधिकारी ने पंचायत भवन की छत गिराकर दोबारा तकनीकी रूप से दक्ष कर्मचारी की देखरेख में बनवाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एडीएम प्रशासन रेखा एस. चौहान ने बीडीओ बिधूना को पत्र भेजा है। निर्देश दिए हैं कि दोबारा से निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए कोई अलग से भुगतान नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही निर्माण कार्य कराने वाली संस्था व जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बीडीओ जितेंद्र बाबू ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed