फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   35-Year-Old Man Drowns After Slipping Into Pond in Bidhuna, Leaves Behind Five Children

Auraiya: तालाब में पैर फिसलने से युवक की मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Thu, 20 Aug 2026 11:01 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 20 Aug 2026 11:01 AM IST
सार

Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के बंथरा गांव में गुरुवार सुबह तालाब किनारे पैर फिसलने से 35 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। शौच क्रिया के लिए तालाब किनारे गए युवक पानी लेने के दौरान गहरे पानी में जा गिरे।

विज्ञापन
35-Year-Old Man Drowns After Slipping Into Pond in Bidhuna, Leaves Behind Five Children
बिधूना तालाब हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंथरा में गुरुवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के किनारे स्थित तालाब में शौच के बाद पानी लेने गए 35 वर्षीय युवक का अचानक पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला और सीएचसी बिधूना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पानी लेते समय गहरे पानी में समाया युवक

जानकारी के अनुसार, बंथरा गांव निवासी महावीर (35) पुत्र बलराम गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे गांव के किनारे मुख्य मार्ग के पास बने तालाब पर गए थे। शौच क्रिया के बाद जब वह तालाब से पानी लेने लगे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने के कारण वे सीधे गहरे पानी में जा गिरे। तालाब की गहराई अधिक होने के कारण वे तैरकर बाहर नहीं निकल सके। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जब यह देखा तो तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

35-Year-Old Man Drowns After Slipping Into Pond in Bidhuna, Leaves Behind Five Children
मृतक महावीर - फोटो : amar ujala

दमकल कर्मियों ने निकाला बाहर, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और काफी प्रयास के बाद महावीर को तालाब के गहरे पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

5 मासूम बच्चों के सिर से उठा साया, मां बेहाल

महावीर की मौत की खबर पहुंचते ही घर में रोना-पिटना मच गया। पत्नी रूबी बदहवास हो गईं। मृतक अपने पीछे पांच छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें वर्षा (10), प्रांशी (8), राधा (6), आशीष (2) और महज एक माह की दूधमुंही बच्ची नैसी शामिल हैं। पिता का साया उठ जाने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

35-Year-Old Man Drowns After Slipping Into Pond in Bidhuna, Leaves Behind Five Children
बिधूना तालाब हादसा - फोटो : amar ujala

कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की तालाब में पैर फिसलकर डूबने से मौत हुई है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed