फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sarvesh resented being called a driver, not a brother-in-law.

Auraiya News: जीजा नहीं... ड्राइवर बोलने से थी सर्वेश को खुन्नस

Fri, 17 Jul 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sarvesh resented being called a driver, not a brother-in-law.
औरैया। यमुना नदी के किनारे बृहस्पतिवार सुबह से ही चीख-पुकार शुरू हो गई। एसडीआरएफ की टीम डॉ. सौरभ बाजपेयी की तलाश कर रही थी और किनारे पर बैठी उनकी पत्नी पूजा एकटक निगाहों से पानी को निहार रही थीं। जैसे ही टीम ने डॉक्टर का शव बाहर निकाला, परिजनों की चीखें गूंज उठीं। पत्नी पति के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी।
विज्ञापन

बिलखती पत्नी पूजा ने इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह बताई। उन्होंने बताया कि आरोपी सर्वेश सिंह पति से खुद को जीजा बोलने का दबाव बनाता था। कुछ दिन पहले पति ने उसे जीजा न कहकर ड्राइवर बोल दिया था। बस इसी बात से सर्वेश खुन्नस खा गया था। आरोप है कि इसके बाद सर्वेश और उसके साथियों ने उन्हें उनके ही कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा था। इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन का आरोप है कि पीटने के बाद जब डॉ. सौरभ कोतवाली शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय समझौते का दबाव बनाया। जान देने से ठीक पहले डॉ. सौरभ ने फेसबुक लाइव आकर कोतवाली के एसएचओ पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed