फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Students took to the streets in protest against the lathi-charge.

Auraiya News: लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र

Thu, 23 Jul 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Students took to the streets in protest against the lathi-charge.
औरैया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बृहस्पतिवार को औरैया में छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्र हित संगठन के बैनर तले यह प्रदर्शन किया गया। संगठन के संरक्षक गौरव मिश्रा के नेतृत्व में छात्रों ने काली पट्टी बांधी। उन्होंने शहीद पार्क से सुभाष चौराहे तक शांतिमार्च निकाला। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। उनका आरोप है कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया। इसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हुए। गौरव मिश्रा ने मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की गई। दिबियापुर कस्बे में भी सपा और कांग्रेस नेताओं ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन

छात्रों के मुद्दे पर सपा ने सरकार को घेरा
औरैया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बृहस्पतिवार को वार्ता में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन के दौरान विपक्षी नेताओं ने जिस प्रकार का व्यवहार किया गया वह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
विज्ञापन

सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी जंतर-मंतर पहुंचे और अपनी गिरफ्तारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। देश का छात्र वर्ग अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फिर रहा है। इससे छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं और वह आत्मघाती कदम उठाने तक के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार छात्रों और आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है तथा सत्ता के अहंकार में कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed