फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The Jalaun road leading to the Shivalayas will be made pothole-free.

Auraiya News: गड्ढा मुक्त होगा शिवालयों की ओर जाने वाला जालौन मार्ग

Sat, 01 Aug 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 01 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The Jalaun road leading to the Shivalayas will be made pothole-free.
पैचवर्क करते कर्मी। संवाद
औरैया। सावन मास का पहला सोमवार करीब आते ही प्रशासन धार्मिक स्थलों को जाने वाले रास्तों को दुरुस्त करने में जुट गया है। शहर में स्थित प्रसिद्ध शिवालय की ओर जाने वाले जालौन मार्ग की बदहाली से अब श्रद्धालुओं को निजात मिलने जा रही है। अमर उजाला के 27 जुलाई के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। शुक्रवार को डीएम बृजेश कुमार के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने सड़क की मरम्मत व पैचवर्क का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि शहर से देवकली मंदिर की ओर जाने के मुख्य रूप से दो रास्ते हैं। एक मार्ग कस्बा खानपुर होकर जाता है, इससे श्रद्धालु बिना किसी अड़चन के मंदिर पहुंच जाते थे। वहीं दूसरा मार्ग जालौन चौराहे से होकर गुजरता है जो लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। इस मार्ग पर सड़क कम और गड्ढे ज्यादा होने से श्रद्धालुओं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


सावन के पहले सोमवार को लेकर जब डीएम बृजेश कुमार ने रूट का निरीक्षण किया तो उन्होंने खस्ताहाल सड़क देखकर संज्ञान लिया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश मिलते ही विभाग हरकत में आया और शुक्रवार से ही पैचवर्क का काम शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए मार्ग पर पैचवर्क का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। समय रहते काम पूरा कर लिया जाएगा। - अमर सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, औरैया

पैचवर्क करते कर्मी। संवाद

पैचवर्क करते कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed