{"_id":"6a59264d4efb2527bb00b8d4","slug":"the-mining-mafia-threatened-a-young-man-by-brandishing-a-pistol-auraiya-news-c-211-1-aur1009-148245-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खनन माफिया ने युवक को पिस्तौल दिखाकर धमकाया, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खनन माफिया ने युवक को पिस्तौल दिखाकर धमकाया, प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर। थाना क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना देने के बाद एक युवक को आरोपियों ने घेर लिया। आरोप है कि खनन माफिया ने पिस्तौल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर निवासी अंकित तिवारी ने पुलिस को बताया कि उन्हें गांव बहादुर ईंगूठिया में अवैध खनन की सूचना मिली। उन्होंने इसकी शिकायत खनन अधिकारी से की थी। बुधवार की रात अंकित सौंधेमऊ से अपनी कार से लौट रहे थे। तभी राहुल तिवारी और शिवम तिवारी ने उन्हें कार से घेर लिया। राहुल तिवारी ने पिस्तौल दिखाकर अंकित को जान से मारने की धमकी दी। अंकित ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया। इसके बाद राहुल ने पिस्तौल गाड़ी में छिपा ली।
पीड़ित अंकित तिवारी के अनुसार, वह घटना की सूचना देने थाने जा रहे थे। तभी आरोपियों के दो अन्य साथी इन्द्रेश दोहरे और सचिन यादव उर्फ छोटू ने उन्हें फिर घेरने का प्रयास किया। यह घटना तुर्कीपुर जिला भाजपा कार्यालय के पास हुई। अंकित ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को एक आरोपी पुलिस के साथ ही बना रहा। लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।