सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two bulls clash outside BSNL office, causing chaos

Auraiya News: बीएसएनएल ऑफिस के बाहर दो सांड़ों में भिड़ंत, अफरातफरी मची

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 15 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two bulls clash outside BSNL office, causing chaos
फोटो-27-खानपुर जाने वाली सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ते सांड़। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
औरैया। शहर के व्यस्त इलाके में स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज के पास उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो सांड़ आपस में भिड़ गए। सड़क के बीचों-बीच सांड़ों के बीच हुई लड़ाई में यातायात प्रभावित हो गया।
Trending Videos

वहीं, आवास विकास में दो सांड़ों के बीच हुई लड़ाई में लोग साइकिल छोड़कर भागने पर मजबूर हो गए। दोनों जगह सांड़ों की भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला वीडियो खानपुर जाने वाले रोड का है। वीडियो में दो सांड़ लड़ते दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक सांड बाद में आकर उनसे भिड़ जाता है। सांडों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि वहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक और राहगीर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सड़क के दोनों ओर चालक वाहनों को लेकर दूसरी तरफ से जाते दिखाई दिया।
इसी प्रकार एक वीडियो आवास विकास का बताया जा रहा है। यहां स्थिति हुई कि दो सांड़ लड़ते हुए दो साइकिल सवारों के पास पहुंच गए। इस दौरान लोग साइकिल छोड़कर मौके से भागने को मजबूर हो गए। गनीमत रही दोनों साइकिल सवार बच गए। इससे पहले जिला अस्पताल के पास कुछ दिन पहले दो सांड़ों में भिड़ंत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed