सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Water supply from the tank is available for five to ten minutes.

Auraiya News: टंकी से पांच-दस मिनट के लिए हो रही जलापूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 13 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Water supply from the tank is available for five to ten minutes.
फोटो-01-जगतपुर में खड़ी पानी की टंकी।संवाद
मुरादगंज। जगतपुर स्थित पानी की टंकी में कम क्षमता की मोटर लगी होने से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही। 24 घंटे में मात्र लोगों को पांच से दस मिनट ही आपूर्ति मिल पा रही है। इससे ग्रामीण सरकारी हैंडपंपों के जरिए पानी की व्यवस्था करने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि इस पानी की टंकी से मुरादगंज व जगतपुर गांवों के दो हजार से ज्यादा लोगों को पानी की आपूर्ति की जाती है। कस्बे के निवासी जाहिद खां, कमल पोरवाल, उमेश कुमार, दौलत राम, जितेंद्र कुमार व सुमित नारायन पोरवाल आदि ने बताया कि रोज सुबह सिर्फ पांच से दस मिनट ही आपूर्ति दी जा रही है। इससे दिन भर आपूर्ति के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पंप ऑपरेटर मानसिंह ने बताया कि मोटर में तकनीकी खराबी के चलते मोटर पानी नहीं उठा रही है। इससे टंकी भर नहीं पा रही है। अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा दिया गया है। जल निगम के जेई रविकांत ने बताया कि मोटर में कुछ खराबी आ गई है। मोटर को जल्द सही करवाकर जलापूर्ति की जाएगी। (संवाद)

फोटो-01-जगतपुर में खड़ी पानी की टंकी।संवाद

फोटो-01-जगतपुर में खड़ी पानी की टंकी।संवाद

फोटो-01-जगतपुर में खड़ी पानी की टंकी।संवाद

फोटो-01-जगतपुर में खड़ी पानी की टंकी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed