सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman's death leads to murder charge against in-laws

Auraiya News: महिला की मौत से ससुरालीजन पर हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 15 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Woman's death leads to murder charge against in-laws
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। संदिग्ध हालात में हुई महिला की मौत के मामले में पिता ने पति व ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घटना कस्बा बिधूना के मोहल्ला आदर्श नगर में शनिवार रात हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos




कानपुर देहात स्थित थाना डेरापुर क्षेत्र के गांव मराहना निवासी राजू ने पुलिस को बताया कि बेटी कोमल (24) की शादी वर्ष 2023 में बिधूना कस्बा के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी सुनील कुमार के साथ की थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति उनकी बेटी को आए दिन पीटने लगा। शनिवार रात कोमल का शव घर के कमरे के अंदर संदिग्ध हालात में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि ससुराल पक्ष ने घटना की सूचना मायके वालों को नहीं दी। बेटी को अस्पताल ले जाया गया। परिजन को घटना की जानकारी अन्य लोगों और पुलिस के माध्यम से मिली, इसके बाद वे बिधूना पहुंचे। पिता ने बेटी की हत्या करने का आरोप पति समेत ससुरालीजन पर लगाया है। उन्होंने बताया कि कोमल के हाथों और शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं।



पिता ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता ने ससुरालीजन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed