सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Car riders left a young man in a critical condition, five named

Ayodhya News: कार सवारों ने युवक को किया मरणासन्न, पांच नामजद

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 07 Mar 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Car riders left a young man in a critical condition, five named
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या के दर्शननगर, पाराखान के पास कार सवार लोगों ने युवक पर हमला करके मरणासन्न कर दिया। मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos

दर्ज एफआईआर में मोहतरिम नगर निवासी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि चार मार्च को वह घर से कुछ दूरी पर सामान लेने जा रहे थे। वहां पहले से घात लगाए बैठे कार सवार पाराखान निवासी अजीत पासवान, आकाश पासवान, सूरज पासवान, बंधवा निवासी अमन पासवान, गढ़ी का पुरवा निवासी मोहित यादव ने उनके ऊपर रॉड और हॉकी से हमला कर दिया। वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े तो सभी लोगों ने उनका हाथ तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। आरोपियों ने पिटाई करते हुए उनकी वीडियो भी बनाई। हल्ला-गुहार पर आसपास काम करने वाले लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस बीच किसी ने डायल 112 पुलिस को कॉल कर दिया। मौके पर आई पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी अजीत पासवान, आकाश पासवान, अमन पासवान, मोहित यादव और सूरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed