{"_id":"69ac3d263540151ca60884ca","slug":"fraud-report-filed-against-three-including-accountant-ayodhya-news-c-97-1-ayo1012-144506-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: लेखपाल सहित तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: लेखपाल सहित तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 07 Mar 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने गवाहों के फर्जी हस्ताक्षर बनाने के आरोप में राजस्व लेखपाल सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई बल्लीपुर पातूपुर निवासी संगीता तिवारी की शिकायत पर हुई है।
संगीता तिवारी का आरोप है कि उनके पड़ोसी राजीव तिवारी और संजय तिवारी ने गांव की नवीन परती पर अवैध कब्जा कर लिया है। इस कब्जे से उनके आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर अवैध कब्जे से मुक्ति की मांग की थी। पीड़िता का कहना है कि राजीव और संजय तिवारी ने क्षेत्रीय लेखपाल मोतीलाल को प्रभावित कर झूठी रिपोर्ट तैयार कराई। लेखपाल मोतीलाल ने झूठे तथ्यों के आधार पर स्थलीय जांच के कागजात पर फर्जी हस्ताक्षर बनाए। यह आख्या जिलाधिकारी को भेज दी गई।
जब संगीता को इस फर्जी रिपोर्ट की जानकारी हुई, तो उन्होंने लेखपाल मोतीलाल से बात की आरोप है कि लेखपाल ने धमकी दी। मामले की शिकायत बीकापुर कोतवाली में की। फिर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी संपर्क किया। कहीं सुनवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर अब यह रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos