सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Gas cylinder becomes costlier by Rs 60, kitchen budget gets affected

Ayodhya News: गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा, किचन का बजट बिगड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 07 Mar 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder becomes costlier by Rs 60, kitchen budget gets affected
विज्ञापन
अयोध्या। अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में 60 रुपये की वृद्धि कर दी गई है, जिसके बाद अब यह 976 रुपये में मिलेगा। वहीं, व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम में 115 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
Trending Videos

कीमत बढ़ने से लोगों के किचन का बजट बिगड़ गया है। शनिवार को शहर की गैस एजेंसियों पर पहुंचे उपभोक्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर नाराजगी जताई। कई महिलाओं का कहना है कि पहले से ही महंगाई से घर का खर्च चलाना मुश्किल था, अब गैस महंगी होने से परेशानी और बढ़ जाएगी। मांग के हिसाब से आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। महंगाई के साथ तकनीकी समस्या ने भी उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंस विश्वकर्मा ने बताया कि पहले ही सब्जी और राशन महंगा है। अब गैस के दाम बढ़ने से रसोई चलाना और मुश्किल हो जाएगा। मीना यादव ने बताया कि गैस सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आम परिवार के लिए हर महीने का बजट संभालना कठिन हो गया है। पूजा गुप्ता ने बताया कि गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। सरकार को कीमतों पर नियंत्रण करना चाहिए। आकांक्षा ने बताया कि पहले से ही महंगाई से लोग परेशान हैं। ऐसे में गैस महंगी होने से घर का खर्च और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed