सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The team inspected the district hospital

Ayodhya News: टीम ने जिला अस्पताल का लिया जायजा

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 07 Mar 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
The team inspected the district hospital
फोटो 14 कायाकल्प टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर के चिकित्सक।
विज्ञापन
अयोध्या। स्वास्थ्य निदेशालय से भेजी गई दो सदस्यीय टीम ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम में शामिल बाराबंकी के डॉ. नीलम गुप्ता और डॉ. अनिल वर्मा सुबह लगभग 10 बजे जिला अस्पताल आए। अस्पताल में मौजूद संसाधन, मानव संसाधन आदि का विवरण लेकर उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया। ओपीडी, इमरजेंसी ओपीडी में जाकर मौजूद सुविधाओं की जानकारी ली और रोगियों से फीडबैक लिया। अधीक्षक डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि भवन की वर्तमान स्थिति, यहां आवश्यक संसाधन आदि की सूचना लेकर टीम रवाना हुई है। लगभग पांच घंटे तक वह लोग ओपीडी से लेकर वार्डों तक का भ्रमण करके जानकारी जुटाते रहे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन पहुंची मूल्यांकन टीम में बहराइच के जिला गुणवत्ता सलाहकार डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. सुशील कुमार और धर्मेंद्र शर्मा शामिल थे। टीम ने प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, परिवार नियोजन कार्यक्रम, प्रयोगशाला, जैव चिकित्सा अपशिष्ट, दवा भंडार, साफ-सफाई और अन्य चिकित्सीय सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी सुविधाएं सुव्यवस्थित पाई गईं। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंशुमान गुप्ता और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। जिला गुणवत्ता सलाहकार डॉक्टर अरविंद सिंह सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed