सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   13 trains pass through three railway stations, water arrangements on the platform are out of order.

Azamgarh News: तीन रेलवे स्टेशनों से गुजरती हैं 13 ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर पानी की व्यवस्था बेपटरी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
13 trains pass through three railway stations, water arrangements on the platform are out of order.
खुरासन रेलवे स्टेशन पर प्याऊ में लगी टोटियां गायब। संवाद
विज्ञापन
जनपद में लू और गर्मी से लोग परेशान है। तीखी धूप के कारण सड़कों पर राहगीर बेहाल नजर आ रहे हैं। इस समय सब सभी को सबसे ज्यादा जरूरत पानी की महसूस हो रही है।
Trending Videos

मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने आजमगढ़ स्थित सरायमीर, खुरासन रोड और सठियांव रेलवे स्टेशन की पड़ताल की। हर स्टेशन पर यात्रियों के लिए पानी की व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी नजर आई। कहीं हैंडपंप खराब तो कहीं वाटर बूथ की टोंटी ही गायब मिली। यहां तक यात्री प्रतीक्षालय भी स्टेशन पर नहीं मिला। जबकि प्रतिदिन इन स्टेशनों से 13 ट्रेनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेट नंबर दो पर नहीं है प्याऊ की व्यवस्था :
अमिलो। सठियांव रेलवे स्टेशन पर दो प्लेटफार्म हैं। दोनों पर ही गाड़ियों का आवागमन होता है। प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर दो हैंडपंप हैं। इनमें से एक काफी दिनों से खराब है। इस प्लेटफाॅर्म पर प्याऊ की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर प्याऊ बना है। जिसे सीधे टंकी से जोड़ा गया है। प्लेट फाॅर्म नंबर एक पर भी दो हैंडपंप हैं जिसमें से एक खराब है। स्टेशन मास्टर मुश्ताक अहमद ने बताया कि यहां पर चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेन और एक जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन का आवागमन होता है। यहां से 500 यात्री प्रति दिन आते हैं। कहीं पर भी कूलर और फ्रीजर की व्यवस्था नहीं है। प्लेटफार्म नंबर दो पर विस्तारीकरण की दरकार है।
जो ट्रेन इस पर खड़ी होती है उसके 10 डिब्बे प्लेटफाॅर्म से बाहर होते हैं। इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है शीघ्र विस्तारीकरण का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed