{"_id":"69e7ce6398728114600a148a","slug":"consumers-stood-outside-the-agency-for-six-hours-and-the-police-arranged-for-the-distribution-of-gas-cylinders-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-149012-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एजेंसी के बाहर 6 घंटे तक खड़े रहे उपभोक्ता पुलिस ने कराया गैस सिलिंडर का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एजेंसी के बाहर 6 घंटे तक खड़े रहे उपभोक्ता पुलिस ने कराया गैस सिलिंडर का वितरण
विज्ञापन
बनकट में एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लंबी कतार। श्रोत-वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला प्रशासन जिले में पर्याप्त गैस सिलिंडर की उपलब्धता का दावा कर रहा है लेकिन हकीकत तो कुछ और ही है। मंगलवार को भोर से उपभोक्ता गैस सिलिंडर के लिए एजेंसी के बाहर छह घंटे तक कतार में खड़े रहे।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट बाजार स्थित तौहिद इंडेन गैस एजेंसी पर सुबह पांच बजे से ही उपभोक्ता लाइन में लग गए थे लेकिन 11 बजे तक एजेंसी नहीं खुली तो वे आक्रोशित हो गए।
उपभोक्ताओं ने चक्काजाम करने का प्रयास किया तब तक पुलिस पहुंच गई और एजेंसी का ताला खुलवाकर गैस सिलिंडर का वितरण शुरू कराया। तौहिद गैस एजेंसी पर सुबह पांच बजे से ही उपभोक्ता ऑनलाइन गैस की बुकिंग कर सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे। पुलिस की मौजूदगी में लोगों को सिलिंडर प्रदान किया गया। इसके बाद भी बहुत से उपभोक्ताओं को बिना सिलिंडर के ही घर लौटना पड़ा।
क्योंकि उन्होंने जो बुकिंग की थी उस पर गैस सिलिंडर की डिरीवरी होना दिखा रहा था। इसलिए एजेंसी संचालक की ओर से उन्हें भरा गैस सिलिंडर नहीं दिया गया। इसके कारण उपभोक्ता काफी परेशान नजर आए। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब से गैस की किल्लत हुई है तब से हम लोगों को बुकिंग कराने के दस दिन बाद भी कभी सही समय से एजेंसी से गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हुई।
ऐसे में कई घरों के चूल्हे ठंडे पड़ गए। गैस लेने के लिए आए उपभोक्ता रामचंद्र, आशीष, सुरेश, अर्जुन, सरिता आदि ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले एप से ऑनलाइन सिलिंडर बुक किया था, अब सिलिंडर की डिलीवरी दिखाई जा रही है। वहीं उन्हें सिलिंडर नहीं दिया गया। उन्होंने अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी।
इसके अलावा मांगेराम ने बताया कि बुकिंग कराने के बाद पांच दिन से सिलिंडर के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। बनकट निवासी इकबाल ने बताया कि तीन दिन से सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पर आ रहे हैं और कई घंटे लाइन में लगने के बाद भी सिलिंडर नहीं दिया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X