{"_id":"69e7cf0569c88aecd502b858","slug":"girl-climbs-tower-for-the-third-time-after-boyfriend-refuses-to-marry-her-azamgarh-news-c-20-vns1017-1364965-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर तीसरी बार टावर पर चढ़ी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर तीसरी बार टावर पर चढ़ी युवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर जौनपुर जिले की एक युवती मंगलवार की भोर में करीब चार बजे थाना क्षेत्र के शेरवा नहर स्थित बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और युवती को समझा-बुझाया। बीएसएनएल के कर्मचारियों ने भी प्रयास किया।
इसके बाद सुबह लगभग 10.30 बजे युवती टावर से उतरी। परिजनों के घर ले जाने से इन्कार करने पर युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया। युवती इससे पहले जौनपुर में मार्च महीने में भी दो बार टावर पर चढ़ चुकी है।
जौनपुर जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि करीब दस माह पहले सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव गांव निवासी समीउल्ला से उसका इंस्टाग्राम पर संपर्क हुआ था। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया।
युवती का आरोप है कि युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इन्कार कर दिया। इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। सरायमीर थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि युवती प्रेमी से शादी की मांग करते हुए मार्च में जौनपुर के शाहगंज में भी दो बार टावर पर चढ़ चुकी है।
इस बार युवक के घर के पास स्थित बीएसएनएल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर से सुरक्षित उतार लिया गया है। परिजनों ने युवती को घर ले जाने से मना कर दिया। इस पर उसे नारी निकेतन भेज दिया गया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X