फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2 doctors and 3 staff found absent, salary stopped

Azamgarh News: 2 डॉक्टर सहित 3 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, रोका वेतन

Thu, 16 Jul 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
2 doctors and 3 staff found absent, salary stopped
लालगंज। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने बुधवार को सीएचसी देवगांव और सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, लालगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीएचसी देवगांव में दो चिकित्सक और एक कनिष्ठ सहायक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने तीनों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी देवगांव में कनिष्ठ सहायक विवेकानंद तिवारी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. फणीस और मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश कुमार बिना सूचना के अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसके बाद वे सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, लालगंज पहुंचे। मरीजों की संख्या के मुकाबले पंजीकरण काउंटर कम होने से हो रही परेशानी को देखते हुए सीएमओ ने तत्काल एक अतिरिक्त पंजीकरण काउंटर शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डिजिटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। ज्लद ही यहां मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed