सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   20 bighas of crops burned, fire broke out at two more places

Azamgarh News: 20 बीघा फसल जली, दो और जगह लगी आग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
20 bighas of crops burned, fire broke out at two more places
पचरी भवनाथपुर में अगलगी की घटना में जलकर राख मंडई। संवाद
विज्ञापन
देवगांव। लालगंज के हालेपुर घोडसहना (अकबालपुर सहना) गांव के पास सोमवार की दोपहर गेहूं के खेतों में संदिग्ध कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
Trending Videos

इस घटना में राधे तिवारी, संतोष, कांता, चंद्रजीत, राजाराम, लाल बहादुर, अमित, हनुमान, प्रेम बहादुर, महावीर, विजय बहादुर, अमर बहादुर आदि ने बताया कि लगभग दो दर्जन किसानों की करीब 20 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
सूचना के बाद मौके पर पीआरवी 112 पुलिस और स्थानीय लेखपाल अरुण कुमार गुप्ता भी पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। बताया कि जिनका भी नुकसान हुआ है, मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
आग लगने से दो परिवारों की गृहस्थी जलकर राख
अतरौलिया। क्षेत्र के पचरी भवनाथपुर गांव में रविवार देर रात अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से दो परिवारों की गृहस्थी जल गई। हादसा रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। लोगों ने अथक प्रयास के बाद जब तक आग पर काबू पाया सबकुछ जल चुका था। पीड़ित रामदरश निषाद ने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। इस घटना में उनकी एक भैंस (पड़िया), टुल्लू पंप, साइकिल और मोटरसाइकिल समेत घर का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। लगभग डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं, दूसरे पीड़ित रामचेत निषाद ने बताया कि आग में उनकी दो भैंसें और एक पाड़ा गंभीर रूप से झुलस गए। साथ ही चारपाई, रजाई, गद्दे सहित पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने अपना नुकसान करीब 1.5 से 2 लाख रुपये के बीच बताया है।
गांव के प्रधान रामजी ने बताया कि एक भैंस करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी है, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है। दोनों परिवारों का कुल नुकसान करीब 3 से 4 लाख रुपये के आसपास बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के लेखपाल मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर चुके हैं। वहीं ब्लॉक और आजमगढ़ से पहुंचे पशु चिकित्सकों की टीम ने घायल पशुओं का उपचार किया। लेखपाल सूरज पाल ने बताया कि हमारे द्वारा क्षति का आकलन कर लिया गया है। पीड़ितों को प्रशासन की ओर से मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद
आग लगने से फेरी वालों का कपड़ा जला
रानी की सराय। दिलौरी बाजार में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मकान मालिक सर्वेश प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि मकान में मुरादाबाद के सलमान, इमरान और वसीम किराये पर रहते हैं। ये गांव-गांव घूमकर पुराने कपड़े खरीदने और बेचने का काम करते हैं। सोमवार की सुबह सभी निकले थे। इसी दौरान मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें फेरी वालों के इकट्ठा पुराने कपड़े आग की चपेट में आकर जल गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed