सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   21st encounter in three months, four cattle smugglers arrested, three shot

Azamgarh News: तीन महीने में 21वीं मुठभेड़, चार पशु तस्कर गिरफ्तार, तीन को लगी गोली

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
21st encounter in three months, four cattle smugglers arrested, three shot
41 मुठभेड़ में घायल गो-तस्कर को ले जाती पुलिस। श्रोत-पुलिस
विज्ञापन
आजमगढ़। थाना मेहनाजपुर की पुलिस ने बुधवार की देर रात ग्राम झिन्झपुर सरैया में मुठभेड़ में चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से तीन के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के पास से दो तमंचे और कारतूस के अलावा अन्य सामान की बरामदगी हुई। ये तीन महीने में 21वीं मुठभेड़ थी।
Trending Videos

एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि 23 मार्च की रात की पशुओं से जुड़ी एक घटना के आरोपी बुधवार की रात किसी घटना की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घेरेबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन पशु तस्करों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने इन तीनों और इनके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपियों को अस्पताल भेजा गया।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

मोहित उर्फ मोहीद उर्फ मुफीद (22 वर्ष) – दाहिने पैर में गोली लगी। (पशुवध/पशु तस्करी, अवैध हथियार मामले में प्राथमिकी दर्ज)

अमन गोड़ (22 वर्ष) – दाहिने पैर में गोली लगी। (पशुवध/पशु तस्करी, अवैध हथियार मामले में प्राथमिकी दर्ज)

एकलाख उर्फ पतरका (24 वर्ष) – दाहिने पैर में गोली लगी। (पशुवध/पशु तस्करी, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर गतिविधि, अवैध हथियार

के मामले में प्राथमिकी दर्ज)

मोबिन उर्फ कलाम उर्फ गागा (40 वर्ष)। (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण/गंभीर अपराध, पशु वध/पशु तस्करी, अवैध हथियार के मामले में प्राथमिकी दर्ज)
हिस्ट्रीशीटर और गैंगक्टर एक्ट का आरोपी है एकलाख
एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ में जिन बदमाशों को गिरफ्तार किया, उनमें घायल बदमाश एकलाख उर्फ पतरका हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर एक्ट का आरोपी है। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे 315 बोर, दो कारतूस, दो खोखे, दो चापड़, एक छूरी, एक रस्सी बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पशुओं का मांस बेचते थे।

41 मुठभेड़ में घायल गो-तस्कर को ले जाती पुलिस। श्रोत-पुलिस

41 मुठभेड़ में घायल गो-तस्कर को ले जाती पुलिस। श्रोत-पुलिस

41 मुठभेड़ में घायल गो-तस्कर को ले जाती पुलिस। श्रोत-पुलिस

41 मुठभेड़ में घायल गो-तस्कर को ले जाती पुलिस। श्रोत-पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed