फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3.3 km of interlocking and CC road will be built in six villages with 2.54 crore

Azamgarh News: 2.54 करोड़ से छह गांवों में बनेगी 3.3 किमी इंटरलॉकिंग व सीसी सड़क

Mon, 13 Jul 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
3.3 km of interlocking and CC road will be built in six villages with 2.54 crore
आजमगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने जिले के छह गांवों में इंटरलॉकिंग और सीसी सड़क निर्माण की योजना शुरू की है। करीब 2.54 करोड़ रुपये की लागत से सगड़ी, मेंहनगर और अजमतगढ़ विकास खंड की छह ग्राम पंचायतों में 3.325 किलोमीटर लंबी सड़क और नाली निर्माण कराया जाएगा। विभाग ने सभी कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। छह महीने के भीतर निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक गांव का नाम कहां से कहां तक दूरी
सगड़ी दिघवनिया मझौवा टेनुआ मोड़ से अंबिका यादव के घर तक 450 मीटर सीसी सड़क
सगड़ी सोकहना खालसा सहाबुद्दीन की दुकान से रामाश्रय के घर तक 385 मीटर सीसी सड़क
सगड़ी भुवना बुजुर्ग भुवना-ओझौली मार्ग से भुवना कुटी तक 800 मीटर सीसी सड़क
मेंहनगर गौरा मूलचंद्र प्रजापति के घर से पिच रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क
अजमतगढ़ विशुनपुर पनशब्दा विपिन सिंह के मुर्गी फार्म से बस्ती तक 610 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क
अजमतगढ़ दाम महुला दाड़ी बंधे से रामाश्रय यादव सहपुरा के घर तक 580 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क
छह महीने में पूरा होगा काम
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने छह ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित इंटरलॉकिंग और सीसी सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग का लक्ष्य है कि सभी निर्माण कार्य छह महीने के भीतर पूरा करने का है। परियोजना पूरी होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। बरसात के दौरान जलभराव व कीचड़ की समस्या से मुक्ति मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क से किसानों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में सुविधा मिलेगी। विभाग के अधिकारियों के अनुसार कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ निर्धारित समयसीमा में निर्माण पूरा कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सगड़ी, अजमतगढ़ और मेंहनगर के छह गांवों में इंटरलॉकिंग, सीसीरोड और नाली निर्माण के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी कार्य निर्धारित समय से पूरे कराए जाएंगे। - कुंवर सुरेंद्र प्रताप, अधिीक्षण अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article