सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   35 players took part in the taekwondo belt exam

Azamgarh News: ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा में 35 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
35 players took part in the taekwondo belt exam
पुलिस लाइन में ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा में शामिल हुए ​खिलाड़ी। श्रोत-पुलिस
विज्ञापन
आजमगढ़।

पुलिस लाइन स्थित ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार (आईपीएस) की पहल पर संचालित किया जा रहा है। इसमें वर्तमान में लगभग 80 खिलाड़ी नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आयोजित इस परीक्षा में 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें बलिया जिले के 10 खिलाड़ी शामिल रहे। परीक्षा का संचालन अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर आरिफ खान की देखरेख में किया गया। परीक्षा के दौरान 20 खिलाड़ियों ने येलो बेल्ट से ग्रीन बेल्ट और 15 खिलाड़ियों ने व्हाइट बेल्ट से येलो बेल्ट के लिए परीक्षण दिया। खिलाड़ियों ने अनुशासन और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए परीक्षा में भाग लिया। येलो बेल्ट से ग्रीन बेल्ट उत्तीर्ण खिलाड़ियों में श्रेया, रित्वी, सौम्या गौतम, सौम्या पटेल, सौम्या सोनकर, आकृति, समृद्धि ओझा, आकृति सोनकर एवं आराध्या सोनकर शामिल रहीं। वहीं, व्हाइट बेल्ट से येलो बेल्ट परीक्षा में आस्था यादव, स्वाति निषाद, दीपक, परिधि, अस्तुति, रिया, हर्षित एवं आयत ने सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर कोच सुनील कुमार शिंदे, चमन व अनामिका सहित अन्य प्रशिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों को आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन और शारीरिक दक्षता के प्रति प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed