फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   5.4 million saplings to be planted; campaign begins today.

Azamgarh News: लगाए जाएंगे 54 लाख पौधे, आज से शुरू होगा अभियान

Sun, 12 Jul 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
5.4 million saplings to be planted; campaign begins today.
आजमगढ़। जिले में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण सुधारने के लिए रविवार से वृहद पौधरोपण अभियान शुरू होगा। एक महीने तक चलने वाले अभियान में जिले में 54 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शनिवार को सभी सरकारी नर्सरियों से पौधों की आपूर्ति गांव-गांव की गई। सभी विभागों और ग्राम पंचायतों ने पौधरोपण की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

पौधरोपण के लिए सड़कों और पोखरों के किनारे, पंचायत भवन परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहकारी समितियों, विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों समेत अन्य सरकारी परिसरों में गड्ढे खोद दिए गए हैं। वन विभाग के साथ राजस्व, पंचायतीराज, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, लोक निर्माण समेत अन्य विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान छायादार, फलदार और औषधीय प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी। पौधरोपण के बाद उनकी नियमित सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी संबंधित विभागों और ग्राम पंचायतों की होगी। डीएफओ कासरला राजू का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है। जिले में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed